संगठन ने मनाया असम राइफल्स का स्थापना दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन की ओर से असम राइफल्स का 190वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने समाज सेवा में अपना योगदान देने का निर्णय लिया है।
सोमवार को असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदस्यों ने देश की रक्षा में अपनाोयोगदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया। इसके उपरांत सदस्यों ने असम राइफल्स के झंडे का रोहण किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सेवा में दिए जा रहे असम राइफल्स के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि संगठन ने कैंटीन सुविधा, सेना की हेल्थ स्कीम के लिए न्यायालय में मजबूत पैरवी की। कहा कि जल्द ही फैसला संगठन के पक्ष में होगा। मुख्य अतिथि महेंद्र पाल रावत ने कहा कि हमें समाज सेवा में भी अपना योगदान देना चाहिए। एक सैनिक देश के साथ ही समाज की सेवा में तत्पर रहता है। इस मौके पर शोभन सिंह, यशपाल सिंह, मनवर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *