राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जन जाति का संगठन विस्तार

Spread the love

नई टिहरी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति -जनजाति विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष संदीप गौड़ के निर्देश पर प्रदेश महासचिव संजय गौतम व प्रदेश उपाध्यक्ष मकान लाल बेसरियाल ने प्रदेश,जिले तथा ब्लाक स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पदाधिकारियों में सुनील दत्त त्रिपाठी को प्रदेश सचिव, दिनेश लाल, शंकर लाल, दीपक को जिला उपाध्यक्ष एवं चैत लाल सिरोला को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। अश्विन कुमार व हरीश लाल को भिलंगना ब्लाक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजय भंडारी को भिलंगना इकाई का उपाध्यक्ष, जय कपूर, बबलू कोतवाल को सचिव, फुला देवी को सहसचिव के पद पर नियुक्त किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मकान लाल ने कहा कि उक्त पदाधिकारियों की प्रदेश से लेकर ब्लाक स्तर तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कहा संगठन लगातार अनुसूचित जाति- जनजाति के हितों के लिए संघर्षरत है। उक्त पदाधिकारियों की नियुक्त से संगठन को मजबूती भी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *