संगठन ने समाज सेवियों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ नागरिक संगठन का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान संगठन ने समाज सेवा में अपना योगदान देने वाले आठ व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
नजीबाबाद रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ज्ञान भारती स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान, वंदना व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संगठन के महासचिव रिपुदमन सिंह बिष्ट ने कहा कि संगठन पिछले कई वर्षों से वरिष्ठ नागरिकों के हित में कार्य कर रहा है। पर्वतारोही व अर्जुन पुरस्कार विजेता डा. हर्षवंती बिष्ट ने कहा कि हमें युवाओं को बेहतर मार्ग दिखाने के लिए कार्य करना चाहिए। कहा कि वरिष्ठ नागरिक संगठन लगातार शहर की समस्याओं के निराकरण के लिए भी कार्य कर रहा है। हंस फाउंडेशन के प्रांतीय प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई हितकारी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा के लिए अजेय खंतवाल, मयंक प्रकाश कोठारी, अरविंद मखलोगा, विनोद नेगी, एपी डंगवाल, उषा अग्रवाल, स्मृद्धि थपलियाल व जगत सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व में हुई कैरम युगत प्रतियोगिता के विजेता विजय लखेड़ा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, शतरंज के विजेता रघुवीर सिंह रावत व बीबी ध्यानी, कैरम प्रतियोगिता के विजेता सुरदर्शन सिंह बिष्ट, युद्धवीर सिंह रावत व जयवीर सिंह रावत को भी सम्मानित किया गया। संगठन के कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल ने सरकार से उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोग गठन की मांग उठाई। इस मौके पर डा. मनोरमा ढौंडियाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, केएस चौहान, राजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र पंत, वीरेंद्र सिंह, सतीश ध्यानी, चंद्रमोहन बड़थ्वाल, जगदीश राणा, सूरत सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र खंतवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *