जनजाति विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत दो माह के कैंप का आयोजन

Spread the love

रुद्रपुर(। जिला उद्योग केंद्र रुद्रपुर द्वारा खटीमा के कुटरी और उमरूकला गांव में थारू बुक्सा जनजाति विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत दो माह का प्रशिक्षण का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। सहायक प्रबंधक संजय भट्ट ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में तहत मुझ कांस पूंजा घास से विभिन्न प्रकार के सामान बनाएं जाएंगे। इसमें टोकरी फूलदान चपाती बॉक्स, फ्लावर पोर्ट, टी कोस्टर, प्लेट कोस्टर आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के पूर्ण होने के बाद सभी को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री रोजगार योजना प्रमुख है। इस अवसर पर जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत लोहनी ने बताया कि पूरे भारत में लगने वाले विभिन्न प्रकार के मेलों में इन लोगों द्वारा बने सामान को ले जाया जाएगा। इनका आर्थिक उन्नतीकरण किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर समुद्री देवी और सावित्री देवी ने विभिन्न प्रकार के बनने वाला आइटम के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि पूजा, कांस व मुझ घास से बनने वाले सामान को विभिन्न रंगों में रंग कर तैयार किया जाएगा। उनको प्रतिदिन के आधार पर 150 रुपये मानदेय भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *