संगठन का स्थापना दिवस नौ को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वरिष्ठ नागरिक संगठन का स्थापना दिवस 9 दिसंबर को मनाया जायेगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जीआरआरसी लैंसडौन के ब्रिगेडियर विजय चौधरी मुख्य अतिथि और हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, डा. अतुल जोशी व डा. गीता शाह विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम से पूर्व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 27 नवंबर को कैरम व शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा, जिसके विजेताओं को स्थापना दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा। यह जानकारी संगठन के महासचिव रिपुदमन बिष्ट के हवाले से मीडिया प्रभारी प्रवेश नवानी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *