नशे के खिलाफ संगठन निकालेंगे जागरण रैली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में लगातार बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति पर संगठनों ने रोष व्यक्त किया है। विभिन्न संगठनों ने 21 नवंबर को नशे के खिलाफ जागरण रैली निकालने का निर्णय लिया है।
डू समथिंग सोसाइटी, उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच, गढ़वाल सर्वोदय मंडल सहित अन्य शैक्षणिक संस्थान से जुड़े विद्यार्थी रैली में प्रतिभाग करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि 21 नवंबर को रैली तड़ियाल चौक जल निगम स्टोर से प्रारंभ होकर मालवीय उद्यान में पहुंचेगी। जहां विद्यार्थी व अन्य लोग नशा मुक्त जीवन का संकल्प लेंगे। वक्ताओं ने कहा कि शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी को गंभीरता से कार्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *