अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया

Spread the love

रुद्रपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग उत्तराखंड के तत्वाधान में अखिल भारतीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिस मेला 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें साक्षात्कार के बाद 60 प्रशिक्षणार्थियों का चयन अप्रेंटिस के लिए चयन किया गया। गुरुवार को मेले का शुभारंभ विधायक अरविंद पांडे और संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल ने किया। मेले में 12 औद्योगिक कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विधायक पांडे ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को आईटीआई की उपयोगिता के बारे में बताया। कहा वर्तमान में तकनीकी योग्यता स्वरोगार के लिए आवश्यक है। संयुक्त निदेशक अग्रवाल ने कहा भारत में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिस मेले का आयोजन तकनीकी शिक्षा प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों के लिए किया जा रहा है। नन टेक्निकल विद्यार्थियों के लिए भी इसमें अवसर है। यहां नगर पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस, नोडल प्रधानाचार्य जेपी टम्टा, प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र, प्रधानाचार्य मनोहर लाल, कैलाश चंदोला, गोविन्द राम, नूतन सक्सेना, मुकेश चन्द्र देवराड़ी, सबाना परवीन, राकेश भुड्डी, अनादि रंजन रहे।
पूर्व पालिकाध्यक्ष को आईटीआई लाने के लिए किया सम्मानित
गदरपुर। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश भुड्डी बंटी को 2006 में आईटीआई की मांग को लेकर युवा छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले लगातार एक वर्ष तक आंदोलन करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया यह संकल्प लिया था कि जब तक गदरपुर में आईटीआई नहीं आ जाती, तब तक वह दाढ़ी और बाल नहीं कटवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *