स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया

Spread the love

सेना के कमान अधिकारी सहित 53 अफसर एवं जवानों ने किया रक्तदान
रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित सेना के सैन्य छावनी (ट्रांजिट र्केप) में 11 मराठा लाइट इन्देंट्री बटालियन ने अपने 44वें स्थापना दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ब्लड बैंक, एचएनबी बेस टीचिंग हस्पिटल, मेडिकल कलेज श्रीनगर गढ़वाल के संयुक्त सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में जवानों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में 11 मराठा लाइट इन्देंट्री बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अजय सिंह राणा शौर्य चक्र ने स्वयं रक्तदान किया और जवानों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है। इसलिए हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए ताकि यह जीवन और मौत से जूझ रहे जरूरतमंदों को नया जीवन दे सके। रक्तदान शिविर में 4 अफिसर, 6 जूनियर कमीशन और 43 जवानों ने रक्तदान किया। इस मौके पर कैप्टन ड जतिन मेडिकल अफिसर, ड विक्टर मसीह, ब्लड बैंक व उनकी टीम ने रक्तदान शिविर को सुचारू रूप से संचालित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *