विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर लगाया

Spread the love

बच्चों को दी बाल श्रम कानून की जानकारी
काशीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर लगाया गया। इसमें बच्चों को बाल श्रम संबधी कानून की जानकारी दी गई।
मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, रेलवे टांडा उज्जैन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पैनल अधिवक्ता संजय रुहेला ने बच्चों को बाल विवाह एवं बाल श्रम के संबंध में कानूनी जानकारी दी। स्थाई लोक अदालत के सदस्य उमेश जोशी ने बच्चों के अधिकार, बाल अपराध रोकने के बारे में जानकारी दी। यहां पीएलवी कार्यकर्ता गीता चंद्रा, रजनी देवी, कुसुम लता, हेमा कुमारी, जितेंद्र, रणधीर सिंह सैनी, प्रधानाचार्य शैलेश कुमार, संजय भट्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *