11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया

Spread the love

रुद्रपुर। श्री शिव कांवर सेवा समिति ने गुरुवार को श्री रामलीला मैदान में 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, नगर पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। गुरुवार को मौनी बाबा शिव मंदिर से 11 रथों में सजे-धजे दूल्हे बारात संग निकले। बारात में विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और वर पक्ष के लोग शामिल रहे। रामलीला मैदान पहुंचने पर दुल्हन पक्ष के परिजनों, रिश्तेदारों व क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद जयमालाओं के साथ वैवाहिक रस्में संपन्न हुईं। समिति के महंत आनंद बोरा के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने सभी जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *