विवेकानंद जयंती पर बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोटद्वार इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर परिषद की ओर से बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नवयुग पब्लिक स्कूल और स्कॉलर्स एकेडमी खेला गया जिसमें नवयुग पब्लिक स्कूल की टीम ने जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर परिषद के उत्तरांचल प्रांत मंत्री ऋतांशु कंडारी ने खेलों के महत्व को समझाया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री मृदुल भट्ट, जिला संयोजक तरुण इष्टवाल, नगर मंत्री मयंक विश्नोई, अतिन रावत, दीक्षा ठाकुर, शिवांगी ध्यानी, शिवांशु शाह, मंजीत थपलियाल और दीपिका जखमोला आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *