महा शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन

Spread the love

सोमेश्वर में ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ब्रह्म कुमारीज ने निकाली प्रभात फेरी
अल्मोड़ा। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र सोमेश्वर की ओर से महा शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया। बाजार में प्रभात फेरी निकालकर सभी को परमात्मा शिव का आध्यात्मिक संदेश दिया गया। दिल्ली से आए ब्रह्माकुमार गणेश ने आध्यात्मिक रहस्य बताया कि शिव ही सर्व आत्माओं के परमपिता हैं। वर्तमान में प्रजापिता ब्रह्मा के साकार माध्यम द्वारा परम शिक्षक बन आध्यात्मिक ज्ञान व राजयोग की शिक्षा दे रहे हैं। लीला बोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपनी शुभकामनाएं दी। इससे पहले ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी ने ध्वजारोहण कर ब्रह्माकुमारी संस्था की विश्वव्यापी गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों के अलावा ब्रह्माकुमार गिरीश, नंदा यक्ष बल्लभ, नवीन और ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नियमित विद्यार्थी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *