हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान: नेगी

Spread the love

लोक कलाकार महासंघ की ओर से मनाया गया स्थापना दिवस
लोक कालाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। लोक कलाकार महासंघ की ओर से अपना स्थापन दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने युवाओं से अपनी संस्कृति व संभ्यता को बचाने के लिए आगे आने की अपील की। कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है।
बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का महापौर हेमलता नेगी व पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पूर्व काबीना मंत्री ने कहा कि अभिभावकों अपने पाल्यों को उत्तराखंड की संस्कृति व सभ्यता के प्रति जागरूक करना चाहिए। कहा कि कोरोना की चुनौती में भी हमारे लोक कलाकार संस्कृति को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने गढ़वाली नाटक ‘घरजवै का मंचन किया गया। कलाकारों ने गढ़वाली व कुमाऊनी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के दौरान महापौर हेमलता नेगी व पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने रंगकर्मी स्व. रामरतन काला की पत्नी कमला काला को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए दिए गए स्व.रामरतन काला का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें एकजुट होकर संस्कृति व सभ्यता को बचाने के लिए काम करना होगा। इस मौके पर महासंघ के अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, महासचिव ओमप्रकाश कवटियाल, उपाध्यक्ष लता नेगी, सचिव विरेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष राकेंद्र रौथाण, वीरेंद्र भंडारी, लाजवंती, अंजू पुंडीर, शांति नेगी, अनिल भटनागर, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *