जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : त्रिस्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधियों (निवर्तमान प्रधान, निवर्तमान ब्लांक प्रमुख एवं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों) को प्रशासक नियुक्त करने पर उत्तराखण्ड प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संगठन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया। कहा कि सरकार ने पंचायतीराज व्यवस्था में एक जनहित का निर्णय लिया है, जो कि प्रदेश हित में ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर पर कारगर सिद्ध होगा।
देहरादून में प्रदेश ब्लॉक प्रमुख प्रशासक संगठन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्व सहमति से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल पौड़ी गढ़वाल महेन्द्र सिंह राणा को प्रदेश ब्लॉक प्रमुख प्रशासक संगठन का निर्विरोध रूप से प्रान्तीय अध्यक्ष चुना गया। साथ ही सभी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख को प्रशासक मण्डल में सदस्य के रूप में नामित किया गया। अपने सम्बोधन में महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि यह जीत हमें हमारे संगठन एवं एकजुटता के कारण मिली है, जब हम सब एक रहेगें तभी हम अपनी बात पुरजोर तरीके से मनवा सकते हैै। इस अवसर पर डॉ. हरीश बिष्ट, डॉ. दर्शन दानू, रवि कन्याल, दीपक भण्डारी, गोविन्द सिंह दानू, रेखा रावत, सुनीता महिमन कन्याल, निधि राणा, प्रदीप रमोला, नरेन्द्र राणा, प्रदीप थपलियाल, राजेन्द्र भण्डारी, भगवान पोखरियाल, धन सिंह धामी, बच्चन सिंह पंवार, विनीता रावत, मठुर चौहान, रणजीत नामधारी, हीरा रावत, विनीता फत्र्याल आदि उपस्थित रहे।