गोल्डन कार्ड की विसंगतियों पर इंजीनियर्स में आक्रोश

Spread the love

 

हल्द्वानी। सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम की हल्द्वानी शाखा की रविवार को तिकोनिया स्थित संगठन भवन लोनिवि में बैठक हुई। यहां सेवानिवृत्त सदस्यों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। वक्ताओं ने गोल्डन कार्ड की विसंगतियों पर आक्रोश जताया। बैठक की अध्यक्षता जीसी पंत और संचालन नवीन कांडपाल ने की। वक्ताओं ने कहा कि जिन सेवानिवृत्त सदस्यों ने गोल्डन कार्ड का विकल्प भरा है उनकी पेंशन से कटौती होने के बाद भी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। सरकार से मांग की गई कि उनके लिए ओपीडी निशुल्क की जाए और पैथोलजी व दवाओं के लिए कैशलेस व्यवस्था की जाए। फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीसी जोशी ने बताया कि फोरम का उत्तराखंड राज्य का अधिवेशन जून 2023 में देहरादून में आयोजित होगा। इस दौरान उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा किए जा रहे राज्यव्यापी आंदोलन को पूर्ण समर्थन किया गया। सरकार से मांग की गई कि महासंघ से वार्ता कर समस्याओं का समाधान किया जाए। अंत में फोरम के सदस्य सेवानिवृत्त सहायक अभियंता केएस गढिया के निधन पर शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *