इंजीनियरिंग कलेज शिफ्टिंग की चर्चाओं से ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

पिथौरागढ़। नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कलेज के मड़धूरा से जिला मुख्यालय शिफ्ट होने की चर्चाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के विकास को देखते हुए उन्होंने 200 नाली भूमि में कलेज निर्माण के लिए हामी भरी थी। अब जब करोड़ों रुपये खर्च कर कलेज का भवन तैयार हो चुका है तो कलेज को शिफ्ट किया जाना सरासर गलत है। गुरुवार को मड़खड़ायत के पुष्कर सिंह मेहता ने कहा कि पूर्व में शासन-प्रशासन ने मड़धूरा में एसआईटी कलेज निर्माण करने का निर्णय लिया। तब उन्हें लगा कि कलेज खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही, क्षेत्र का विकास भी होगा। इस देखते हुए उन्होंने वन पंचायत की भूमि में कलेज निर्माण को अपनी सहमति दी। जिसके बाद यहां कलेज भवन का निर्माण शुरू हुआ। करोड़ों खर्च कर कलेज का भवन बनकर तैयार हो गया है। यहां कक्षाएं भी संचालित हो चुकी हैं, लेकिन अब प्रशासन कलेज को यहां से शिफ्ट करने जा रहा है। जबकि यहां सड़क, बिजली, पानी जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के अलावा अन्य सामाजिक, राजनीतिक लोग भी एसआईटी के मड़धूरा से संचालित करने के पक्षधर हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से कलेज को मड़धूरा में ही संचालित करने को कहा है। उन्होंने कहा अगर कलेज को अन्यत्र शिफ्ट किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *