काश्तकारों को मुजावजा न मिलने से आक्रोश

Spread the love

बागेश्वर। लोक निर्माण विभाग के अधीन जौलकांडे- बोरगांव मोटर मार्ग के प्रभावित काश्तकारों को अब तक मुआवजा न मिलने से ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की है। ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि ने मार्ग का निर्माण करा लिया है परंतु मुआवजा देने की सुध तक नहीं ली है। प्रभावित काश्तकार महेश्वर दत्त, रमेश लोहुमी, मंजू लोहुमी, शिव दत्त ने बताया कि बागेश्वर- जौलकांडे मोटर मार्ग से बोरगांव को लिंक मोटर मार्ग का निर्माण किया गया जिससे कई ग्रामीणों की भूमि का कटान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा प्रदान करने में विभाग गंभीरता नहीं बरत रहा है अब तक उनका मुआवजा तक तय नहीं किया है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने लोनिवि से मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *