भाजपा सरकार में बढते महिला दुष्कर्म के मामलों को लेकर आक्रोश

Spread the love

पिथौरागढ़। हरिद्वार क्षेत्र में भाजपा नेत्री के अपनी बेटी का शारीरिक शोषण कराने के मामले को लेकर कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले भाजपा में चम्पावत के तल्लादेश मंडल के अध्यक्ष, दुग्ध संघ लालकुंआ के अध्यक्ष समेत अन्य मामलों में पुरुषों के नाम दुष्कर्म में सामने आए अब भाजपा महिला नेत्री भी इस मामलों में पीछे नहीं हैं। कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर भाजपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी ने नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष अंजू ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म की संख्या में इजाफा हुआ है। भाजपा की एक महिला नेत्री ने अपनी बेटी का यौन शोषण करवाकर देवभूमि का कंलकित करने का काम किया है। प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था धराशायी हो चुकी है। लचर कानून व्यवस्था के चलते अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पूर्व दर्जामंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि भाजपा सरकार में ही अधिकांश दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा सरकार दुष्कर्म के आरोपियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, मनोज ओझा, मुकेश पंत, निशांत उप्रेती, सुभाष, राहुल, शंकर लाल, नितिन कुमार, सुरेश वर्मा, सुरेश तिवारी, नवीन कापड़ी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *