नौ माह से आउटसोर्स वन कर्मियों को नहीं मिला वेतन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वन विभाग में उपनल व आउटसोर्स माध्यम से रखे गए कर्मचारियों को पिछले नौ मांग से वेतन नहीं मिला है। नतीजा कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। आक्रोशित कर्मचारियों ने जल्द वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
दैनिक संविदा आउटसोर्स कर्मचारी संघ वन विभाग के बैनर तले बैठक का आयोजन किया गया। संघ के प्रदेश संरक्षक देवेंद्र सिंह व राम सिंह खाती ने कहा कि वह पिछले कई माह से पूरी ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे थे। लेकिन, वन विभाग ने उन्हें पिछले नौ माह से वेतन नहीं दिया है। कर्मचारियों को पता चला कि विभाग ने बिना शासन की स्वीकृति के उन्हें नियुक्त किया था। जिसके काराण अब उनका वेतन नहीं दिया जा रहा है। बताया कि पूर्व में शासन ने कर्मचारियों को राहत देने की बात कही थी। लेकिन, अब तक समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के समक्ष कई संकट खड़े हो गए हैं। सबसे अधिक परेशानी किराए के कमरे में रहने वाले कर्मचारियों को हो रही है। पूर्व में काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया था। लेकिन, हालात जस के तस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *