जुलुस-प्रदर्शन कर आउटसोर्स कोविड कर्मियों ने की नौकरी वापस मांगी

Spread the love

नई टिहरी। कोविडकाल में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से लगाए गए आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर से होते हुये मुख्य बाजार तक जुलूस निकालकर सरकार के विराध में नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने सरकार से नौकरी वापस देने की मांग की। साथ ही सरकार पर अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। कोविड महामारी के दौरान विभिन्न पदों पर नियुक्त आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना जारी रखते हुये सोमवार को जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कोविड महामारी के दौरान विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से स्टाफ नर्स, सफाई कर्मचारी, डीईओ, वाहन चालक, लैब टेक्निशियन, हाउस कीपिंग सहित कई अन्य पदों पर जिले में करीब 180 लोगों की नियुक्ति की गई, लेकिन अब सरकार उनकी सेवा समाप्त की है। कहा कि उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना पूरी निष्ठा से कोविड से संबंधित कार्यों को किया। साथ ही घरों से दूर रहकर कम मानदेय पर दिन रात कोविड मरीजों की सेवा की, लेकिन दो साल बाद कोविड कर्मचारियों की सेवा को समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से उनकी नियुक्ति यथावत रखने की मांग की है। कहा कि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में अनीता रावत, मुद्रिका आर्य, रुचि, नवीन पैन्यूली, दीपिका राणा, सौरभ पंत, वंदना, आरती, पिंकी, पूजा, विपिन, किरन, आकाश, मयूरी, कमल लाल, महेश, हुकम सिंह, शहरा देवी, अंजना कंडारी, अर्जुन सिंह पंवार, संजय सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *