पिछले 24घंटे में पिथौरागढ़ में हुई 42 एमएम से अधिक बारिश

Spread the love

-मिलम में तीन इंच से अधिक हिमपात
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में भारी बारिश हुई है। मिलम में तीन इंच से अधिक हिमपात हुआ है। जनपद की सभी हिमालयी ऊंची चोटियों के साथ मानसरोवर यात्रा पथ में गुंजी तक बर्फबारी हुई है। जिससे पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले में पिछले 24घंटे में सर्वाधिक बारिश पिथौरागढ़ में हुई है। यहां 42 एमएम से अधिक बारिश से लोग परेशान रहे। मुनस्यारी में 36.2एमएम से अधिक बारिश से लोग परेशान रहे। क्षेत्र में बारिश से सभी नदियों का जल स्तर बढ़ गया है।धारचूला में 34एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई है।बारिश से नगर के कई हिस्सों में जलभराव से लोग परेशान रहे।बेरीनाग में 30एमएम बारिश हुई। गंगोलीहाट में 23.3, बेरीनाग में 30,डीडीहाट में 26एमएम बारिश हुई है। बारिश से पूरे जनपद में पटरी से जन जीवन उतर गया। गाड़ गधेरों के उफान में आ जाने से लोगों को धारचूला और मुनस्यारी के कई गांवों में परेशानी झेलनी पड़ी। काली, गोरी नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी किनारे की आबादी में दहशत है।
पिथौरागढ़ में मई में हो गई पिछले 4माह से अधिक बारिश
1मई से अब तक हुई 772.4एमएम बारिश
पिथौरागढ़। जनपद में मई माह में अब तक पिछले 4माह से अधिक बारिश हो गई। पिछले चार माह में जिले में कुल 693.8एमएम बारिश हुई थी। इस बार 1मई से अब तक 772.4एमएम बारिश हो गई है। भारी बारिश व ओलावृष्टि से किसान परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *