कोटद्वार पुलिस ने मरीजों को उपलब्ध कराये ऑक्सीजन सिलेंडर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कोरोना की दूसरी लहर प्रदेश सहित कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में भी तेजी से फैल रही है। लोगों में कोरोना का भय बना हुआ है। इस समय लोग एक-दूसरे की मदद करने को भी तैयार नहीं है। ऐसे में सभी लोग पुलिस से मदद की उम्मीद लगाये बैठे है। पुलिस भी लोगों की उम्मीद पर खरा उतर रही है। पुलिस हर जरूरतमंद की मदद कर रही है। शनिवार को कोटद्वार पुलिस ने दो मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराये है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार को गिवई स्रोत निवासी रोहित चौधरी पुत्र मुकेश ने फोन कर बताया कि उनके भाई रोहित की तबियत बहुत खराब है। उसका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है, उसे ऑक्सीजन की सख्त जरूरत है। कोतवाल श्री बिष्ट ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर बीमार व्यक्ति के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर दिया गया। रोहित चौधरी ने पुलिस का आभार व्यक्त कर करते हुए कहा कि पुलिस की मदद का कर्ज वह आजीवन नहीं चुका पायेगा। पुलिस ने उसकी ऐसे समय में मदद की है जब कोई उसकी मदद करने को तैयार नहीं हो रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तड़ियाल चौक निवासी सत्येंद्र सिंह बिष्ट पुत्र दौलत सिंह बिष्ट ने फोन पर सूचना दी कि उनकी 85 वर्षीय माँ श्रीमती सुमित्रा देवी की तबियत बहुत खराब है, उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है और उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है। मेरी माँ को ऑक्सीजन की बहुत जरूरत है। कोतवाल ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर बीमार महिला के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर दे दिया है। बुजुर्ग महिला के परिजनों ने ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए पुलिस का आभार जताया है। कोतवाल ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी की आवश्यकता हो तो वह 112 पर कॉल कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *