अक्सीजन इमरजेंसी: केंद्र ने बढ़ाया दिल्ली का कोटा, केजरीवाल ने कहा धन्यवाद, मैक्स पहुंचा हाईकोर्ट

Spread the love

नई दिल्ली , एजेंसी। दिल्ली समेत पूरा देश इस समय बढ़ते कोरोना मरीज और उनके लिए हो रही अक्सीजन की कमी से जूझ रहा है। अब खबर है कि दिल्ली के सेंट स्टीदेंस अस्पताल, अपोलो अस्पताल और होली फैमिली अस्पताल में भी अक्सीजन की कमी हो गई है।अक्सीजन की कमी के चलते मैक्स अस्पताल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
दिल्ली समेत पूरा देश इस समय बढ़ते कोरोना मरीज और उनके लिए हो रही अक्सीजन की कमी से जूझ रहा है। अब खबर है कि दिल्ली के मैक्स, सेंट स्टीदेंस अस्पताल, अपोलो अस्पताल और होली फैमिली अस्पताल में भी अक्सीजन की कमी हो गई है। अक्सीजन की कमी के चलते मैक्स अस्पताल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।वहीं जानकारी मिली है कि केंद्र ने दिल्ली का अक्सीजन कोटा बढ़ा दिया है। इस बात के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र का धन्यवाद देते हुए ट्वीट भी किया।
इनमें से सेंट स्टीदेंस में तो सिर्फ दो घंटों की ही अक्सीजन बची है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द अक्सीजन की सप्लाई हो नहीं तो मुश्किल हो सकती है। यहां करीब 300 कोरोना के मरीज भर्ती हैं। अस्पताल की मांग पर अब सेंट स्टीदेंस के लिए अक्सीजन भेजी जा रही है, जो जल्द ही वहां पहुंच जाएगी।
वहीं सर गंगाराम अस्पताल से भी सूचना है कि वहां सिर्फ पांच घंटे की अक्सीजन बची है। यहां 58 कोरोना मरीज भर्ती हैं, जिसमें से 10 आईसीयू में हैं। वहीं 35 मरीज अस्पताल में भर्ती होने का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं अपोलो अस्पताल में सिर्फ 10-12 घंटे की अक्सीजन बची है और अस्पताल में इस वक्त 350 से ज्यादा मरीज अक्सीजन सपोर्ट पर हैं। ऐसे में अक्सीजन की आपूर्ति बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *