पीएसीएल निवेशकों ने उठाई पैसे वापस दिलवाने की मांग

Spread the love

समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि ।
कोटद्वार : रियल इस्टेट की कंपनी पीएसीएल के निवेशकों मुख्यमंत्री से उनके पैसों को वापस दिलवाने की मांग की है। कहा कि पूर्व में आश्वासन के बाद भी कंपनी ने अब तक उनका पैसा नहीं लौटाया।
समस्या को लेकर निवेशक व अभिकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। पीड़ितों ने बताया कि वर्ष 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर केंद्र सरकार को कंपनी की जमा संपत्तियों को बेचने का अधिकार देकर निवेशकों का पैसा लौटाने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने निवेशकों को उनका पैसा वापस नहीं लौटाया, जिस कारण निवेशक अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द निवेशकों का पैसा वापस दिलाने की मांग की है। कहा कि सरकार को कंपनी की संपत्ति कुर्क एंव नीलाम कर निवेशकों का पैसा लौटाना चाहिए । इस मौके पर लक्ष्मी बिष्ट, गजेंद्र सिंह रावत, जितेंद्र सिंह रावत, विजय सिंह भारती, लक्ष्मी आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *