खेतों में बिछी धान की फसल, कटा धान गलने लगा

Spread the love

बागेश्वर(। जिले में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार शाम से हो रही बारिश के कारण ठंड शुरू हो गई है। ठंड से बचने के लिए लेागों ने गरम कपड़े निकाल लिए हैं। धान की फसल खेतों में बिछ गई है। कटा हुआ धान खराब होने लगा है। जानवरों के लिए कटी घास भी बर्बाद होने लगी है। वहीं प्रशासन ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिले में सोमवार शाम पांच बजे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण ठंड में इजाफा हो गया है। मंगलवार सुबह से लगातार तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। इस मौसम ने सबसे आधिक किसानों को परेशानी में डाल दिया है। इन दिनों पूरे जिले में धान की कटाई और मढ़ाई का कार्य चल रहा है। गरुड़ क्षेत्र में सबसे अधिक धान की खेती होती है। यहां तैयार धान की फसल खेतों में बिछ गई है। कटा धाान खेतों में सड़ने लगा है। जानवरों के लिए एकत्र किया पुआल भी बारिश से भीग गया है। भीगे पुआल को जानवर भी नहीं खाते हैं। गरुड़ के किसानों ने कहा कि उनकी छह महीने की मेहनत पानी में मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *