पद्म पुरस्कारों का ऐलान, सीडीएस रावत- कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। सरकार ने पद्म पुरस्कारों के नामों का घोषणा की है। इसमें सीडीएस बिपिन रावत और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार मिलेगा। पद्म पुरस्कारों में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी हैं, उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस पर सरकार की ओर से अपने क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाने वाले लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसमें पद्म विभूषण सम्मान के लिए चार नामों का चयन किया गया है। देश की रक्षा में कई बार अदम्य साहस दिखाने वाले जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर महीने में एक हवाई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। वे उस वक्त देश के पहले चीफ अफ डिदेंस स्टाफ पद पर थे।
वहीं, पद्म विभूषण पाने वालों में यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का भी नाम है। उन्हें ये पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा। इसके अलावा कला की श्रेणी में प्रभा आत्रे का भी नाम है। चौथा नाम राधे श्याम खेमका का नाम है, उन्हें शिक्षा के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा नीरज चोपड़ा को पद्मश्री सम्मान, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान मिलेगा। वहीं, इस साल भी सरकार की ओर से भारत रत्न के लिए किसी का भी नाम चयनित नहीं किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *