पदोन्नति में आरक्षण से मुक्त को लेकर किया प्रदर्शन

Spread the love

चमोली। उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा प्रान्तीय अध्यक्ष दीपक जोशी के साथ की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर गैरसैंण में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने शारीरिक दूरी का पालन करते रामलीला मैदान से मशाल जुलूस निकालते हुए पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग रखी। जुलूस प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, त्रिलोक खत्री, प्रदीप थपलियाल, श्याम सिंह, पुष्पा रतूड़ी, खीम सिंह, जगमोहन नेगी, विपिन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *