तिरंगे के साथ शहर में निकाली पदयात्रा

Spread the love

विधानसभा अघ्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
सैकड़ों की संख्या में शहरवासी व स्कूली बच्चे यात्रा में हुए शामिल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को शहर में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों व स्कूली बच्चों ने देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरा शहर भारत माता की जय व वंदे मातरम के जयघोष से गूंज उठा। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रत्येक व्यक्ति से अपने घरों में झंडा अवश्य लगवाने की अपील की।
बालासौड़ स्थित एक बारात घर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा में स्कूली बच्चों के साथ पूर्व सैनिक, विभिन्न संस्था व अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पदयात्रा बालासौड़, देवी रोड, नजीबाबाद रोड, झंडाचौक से होते हुए मालवीय उद्यान पर संपन्न हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि तिरंगा झंडा जिस शान से लहराता है उसे देखकर हर भारतवासी का हृदय भावों से भर जाता है। देश के प्रति समर्पण और प्रेम का संचार मन में होता है। यह तिरंगा झंडा ही है जिसको देखकर सैनिक सीमा पर पूरे साहस के साथ तैनात रहते हैं और दुश्मनों के छक्के छुड़ाते रहते हैं। अपनी जान की भी परवाह नहीं करते ऐसा अदम्य साहस भारतीय तिरंगा के दम पर ही सैनिकों के भीतर पैदा होता है। उन्होंने कहा की आमजन के मन में राष्ट्रीयता की भावना का संचार तिरंगा के माध्यम से हो रहा है। आंखों के लिए सामने लहराता राष्ट्रीय तिरंगा और मन में देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प भारत को नया भारत बना रहा है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज 21वीं सदी के इस दौर में विकास मंत्र बन गया है। वहीं, तिरंगा पदयात्रा के प्रारंभ होने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने सिद्धबली बाबा के मंदिर पहुंचकर माथा टेका एवं पूजा अर्चना कर आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। साथ ही मंदिर परिसर में तिरंगा भी लहराया। इस अवसर पर राज्य मंत्री राजेंद्र अंथवाल, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, जिला महामंत्री जंग बहादुर, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत, अनिल भोला, उमेश त्रिपाठी, संग्राम सिंह भंडारी, राज गौरव नौटियाल, सुधा नौटियाल, अमित भारद्वाज, शांतनु रावत, राजेंद्र बड़थ्वाल, गजेंद्र धस्माना, डीपी नौटियाल, शशि नैनवाल, मनोज पांथरी, चंद्रमोहन जसोला, विपिन कैंथोला, बिना रावत रानी नेगी, शशी खंतवाल, सुनीता नेगी, शर्मिला, हिमानी बलूनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *