पिथौरागढ़ में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत में शिवरात्रि का पर्व उत्साह से मनाया गया। सुबह तड़के से ही मंदिरों में श्रद्घालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। श्रद्घालुओं ने विधिवत मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-समुद्घि की कामना की। कई मंदिरों में भीड़ अधिक होने से लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से पूरे गूंजते रहे। शनिवार को शिवरात्रि पर जिला मुख्यालय में घंटेश्वर महादेव, पुरानी बाजार, पांडे गांव और टपकेश्वर महादेव में सुबह से ही श्रद्घालुओं की भीड़ लगी रही। पंडितों ने वैदिक मंत्रोचारों के साथ लोगों की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। गोकर्णेश्वर महादेव में पूरे दिन श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर में लोगों को जलाभिषेक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में क्षेत्र के लोग भारी संख्या में पहुंचे। सेरादेवल मंदिर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। यहां भगवान सेरादेवल की लोगों ने श्रद्घा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर सफल जीवन का आशीष मांगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *