पहाड़ी से भूस्खलन होने से पैदल यात्री बाल-बाल बचे, रेस्क्यू कर सकुशल निकाला

Spread the love

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर ऋषि गंगा (भंडेली गाड़) के पास एक बार फिर से मंगलवार को पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। जिससे पैदल यात्रा कर रहे यात्री बाल-बाल बचे । यमुनोत्री धाम की ओर फंसे यात्रियों को एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा रस्सियों की सहायता से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया है । लगातार हो रहे भुस्खलन के चलते एहतियातन प्रशासन ने यमुनोत्री धाम की यात्रा को अग्रिम आदेशो तक रोक दिया है । यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग मे ऋषि गंगा (भंडेली गाड़) के पास मंगलवार को सुबह फिर से पहाड़ी से भूस्खलन सक्रीय हो गया है। जिससे यमुनोत्री धाम जाने वाले और यमुनोत्री धाम से वापस आने वाले यात्रियों में अफरातफरी मच गई । इस दौरान तीन दर्जन से भी अधिक यात्री यमुनोत्री धाम की ओर फंस गए थे। जिन्हें बडकोट पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू कर सकुशल निकाला। यहां पर बीते महीने अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ था, तब से भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। दो दिन पहले भी यहां भूस्खलन हुआ और मंगलवार को फिर से भूसखलन होने के बाद प्रशासन ने यमुनोत्री धाम को जाने वाले तीर्थ यात्रियों पर रोक लगा दी है और अग्रीम आदेश तक यात्रा को सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन रोक दिया गया है। अब यात्रियों को मात्र जानकीचट्टी और यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली तक ही जाने की अनुमति दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *