पौड़ी गढ़वाल: राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी बोलेरो, परिवार के 6 लोगों सहित 8 घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर पाटीसैंण-सतपुली के बीच मलेठी सैंण के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गये। जबकि वाहन चालक और उसके साथी को मामूली चोटें आई है। बोलेरो वाहन रूद्रप्रयाग से नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश जा रहा था।
वाहन संख्या यूके 13टीए 1117 जो शुक्रवार को सुबह रूद्रप्रयाग से नजीबाबाद जा रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर पाटीसैण-सतपुली के बीच मलेठी सैंण के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में चालक और उसके साथी के अलावा एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सतपुली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद 4 बच्चों को तो छुट्टी दे दी, जबकि गंभीर घायल पति-पत्नी को चिकित्सालय की एंबुलेंस से नजीबाबाद भेज दिया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर अचानक ऊपर खेतों की और मूड गया, जिसके बाद वाहन पलटते हुए सड़क पर आ पहुंचा। तुरंत ही स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें सरकारी चिकित्सालय सतपुली पहुंचाया गया। वाहन चालक नबल खन्ना ने बताया कि वाहन रुद्रप्रयाग अपर बाजार से सवारी लेकर दुधाले गांव नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश जा रहा था। सतपुली अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में 45 वर्षीय अनीष, 35 वर्षीय मुमताज, 11 वर्षीय अबुजर, 10 वर्षीय अक्षरा, 7 वर्षीय अरहान, 1 वर्षीय अरहान, वाहन चालक 26 वर्षीय नबल खन्ना और उसका साथी 28 वर्षीय अरविंद घायल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *