पहाड़ी महासभा ने धूमधाम से मनाया उत्तरायणी महोत्सव

Spread the love

 

हरिद्वार। पहाड़ी महासभा की ओर से आयोजित उत्तरायणी महोत्सवाषिकुल आयुर्वेदिक कालेज परिसर स्थित अडिटारियम में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोक गायक अमित सागर की प्रस्तुति रही। अमित सागर के चौत की चौत्वली गीत गाते ही दर्शक अपने स्थान पर खड़े होकर थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ड़ रमेश पोखारियाल निशंक ने कहा कि अपनी संस्ति और अपनी परंपराओं को जीवंत रखने के लिए इस प्रकार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने पहाड़ी महासभा को भी उत्तरायणी महोत्सव को कराने की शुभकामनाएं दी। उत्तरायणी महोत्सव का मुख्य आकर्षण लोक गायक अमित सागर ने कार्यक्रम की शुरुआत मां धारी देवी की डोली यात्रा और हेला बाबा भैरो जागर के साथ ही। इस प्रस्तुति के साथ ही पूरा अडिटोरियम भक्ती रस में डूब गया। जबकि इसके बाद अन्य कई गीत भी अमित सागर ने महोत्सव में प्रस्तुत किए। लेकिन जैसे ही अमित सागर ने अपने सुपर हिट गाना चौत की चौत्वली शुरू किया। तो युवाओं का समूह अपनी कुर्सीयों के आगे खड़े होकर नाचने को मजबूर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *