श्रद्घांजलि अर्पित की

Spread the love

चमोली। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पौराणिक एवं सांस्तिक प्रकोष्ठ) ने सीडीएस बिपिन रावत और उनके सैन्य सहयोगी के सम्मान और उनकी आत्मा की शान्ति के लिये उत्तराखंड के प्रयागों में पुष्प प्रवाहित कर सभी को श्रद्घांजलि अर्पित की।
शनिवार को उत्तराखंड पौराणिक एवं सांस्तिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आचार्य नरेशानन्द नौटियाल के नेतृत्व में विष्णु प्रयाग, नन्दप्रयाग में पुष्प अर्पित किये गये। आचार्य नरेशानन्द नौटियाल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने मंत्रोच्चार के साथ जनरल रावत और अन्य शहीदों की आत्मा की शान्ति के प्रार्थना की । शनिवार को आयोजित हुये वाले इस श्रद्घा और पुष्पांजलि कार्यक्रम में सबसे पहले प्रथम प्रयाग विष्णु प्रयाग और इसके बाद नन्दप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग में शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *