श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि अर्पित की

Spread the love

नई टिहरी। शहीद श्रीदेव सुमन की 78वीं पुण्य तिथि जनपद में सुमन दिवस मनाते हुए उन्हें याद किया गया। जिला कारागार में सुमन दिवस पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, डीएम डा़ सौरभ गहरवार, नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी सीमा षाली सहित दर्जनों लोगों ने श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि अर्पित की। विभिन्न स्कूलों में श्रीदेव सुमन को याद करते हुए प्रभातफेरी भी निकाली। श्रीदेव सुमन की याद में पौधरोपण भी किया गया। विधायक किशोर उपाध्याय ने इस मौके पर शहीद के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि शहीद श्रीदेव सुमन का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा है। आम नागरिकों पर हो रही जातियों के विरोध में उनके द्वारा 84 दिन तक आमरण अनशन किया। उन्होंने सामाजिक, राजनैतिक और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा कार्य किए। डीएम डा़ सौरभ ने श्रीदेव सुमन को नमन करते हुए कहा कि श्रीदेव सुमन की जीवनी से हमें सीख मिलती है कि यदि प्रबल इच्छाशक्ति हो तो किसी भी काम को किया जा सकता है। जिला कारागार में कैदियों द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों की प्रर्दशनी का भी मुआयना किया गया। कई लोगों ने उत्पादों को खरीद कर उनका मनोबल बढ़ाया। जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने बंदी सुधार कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर तहसीलदार आशीष घिल्डियाल, प्रमोद उनियाल, अनिल बडोनी, रेंजर आशीष डिमरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *