भिलाई ,। रविवार को रात 10 बजे के आसपास खुर्सीपार में हुए भीषण सड़क हादसे में प्रिंटिंग प्रेस संचालक मुकेश कुर्रे और उनकी पत्नी कमलेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों रिश्तेदार के घर से घर लौट रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार से आते ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।
मुकेश सुपेला क्षेत्र में स्थित प्रिंटिंग प्रेस का संचालन अपने बड़े भाई अशोक कुर्रे के साथ मिलकर करते थे। दोनों भाइयों ने वर्षों की मेहनत से इस व्यवसाय को खड़ा किया था। अचानक हुए इस हादसे में न केवल एक परिवार को तोड़ दिया, बल्कि एक साथ चल रहे सपनों को भी अधूरा छोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया गया। अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे मुक्तिधाम में किया जाएगा।
परिवार के सदस्यों और जानने वालों का कहना है कि मुकेश बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और पत्नी कमलेश्वरी हर कदम पर उनका साथ निभाती थीं। इस हादसे से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है।