धार ,)। मध्य प्रदेश के धार जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में तीन की मौत हो गई। जबकि 18 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
यह पूरा मामला उमरबन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, देर रात सभी मजदूर सोयाबीन काटकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान उकाला के पास मोहनपुरा पुलिया के पास हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि पिकअप अचानक पलट गई। पिकअप में जामला और लटामली निवासी 85 मजदूर सवार थे।
इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जामला निवासी एक मजदूर और उमरबन अस्पताल में इलाज के दौरान जामला निवासी गोविंद पिता नराण (38) ने दम तोड़ दिया। जबकि तीसरे मजदूर की शिनाख्त की जा रही है। वहीं 18 से ज्यादा मजदूर घायल हुए।