इंदौर ,। मध्य प्रदेश के इंदौर में दर्दनाक हादसा हो गया। हल्की सी बारिश में एक दीवार गिर गई। जिसमें दबने से 3 लोगों की मौत हो गई।
घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के शिव सिटी के पास की है। बताया जा रहा है कि प्राइवेट कॉलोनाइजर कॉलोनी का निर्माण करवा रहा था। उसी के लिए दीवार बनाई गई थी।आज शहर में हल्की सी बारिश हुई। इस दौरान अचानक दीवार गिर गई जिसमें 3 लोग दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को मलबे से निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।