चट्टान से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पाबौ में चारा पत्ती लेने जंगल गई एक महिला की चट्टान से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुर्पद कर दिया।
जानकारी के अनुसार महिला गांव की महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने के लिए जंगल गई थी। जंगल से घर लौटते समय से पैर फिसलने से महिला चट्टान से नीचे गिर गई। साथ में गई महिलाओं ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पाबौ चौकी प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि 55 साल की मुन्नी देवी पत्नी भारत भूषण अपने पशुओं के लिए चारापत्ती लेने गांव के समीप ही जंगल गई थी। घर लौटते समय महिला का अचानक पैर फिसल गया और वह चट्टान से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। साथ में गई अन्य महिलाओं ने उसका रेस्क्यू कर उसे खाई से बाहर निकाला। महिला के परिजन उसे आनन-फानन में हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली ले गए। जहां डाक्टरों ने निरीक्षण के बाद उसे मतृ घोषित कर दिया। बताया कि पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *