अंबेडकर के नाम से लगे बोर्ड पर डाला पेंट, जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वार्ड नंबर 28 निंबूचौड़ में बाबा साहेब अंबेडकर के नाम से लगाए गए बोर्ड पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पेंट डाल दिया है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने पुलिस से असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बसपा जिलाध्यक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर भी दी गई है।
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि निंबूचौड़ में संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के नाम से कालोनी का नाम रखा गया है। इसके लिए बाकायदा कालोनीवासियों ने प्रवेश द्वार पर एक बोर्ड भी लगाया हुआ है। बताया कि कुछ दिन पूर्व असामाजिक तत्वों ने उक्त बोर्ड को खंड़ित करने का प्रयास करते हुए बाबा साहेब के नाम पर पेंट डाल दिया। क्षेत्र में हुई इस घटना से कालोनीवासियों में रोष व्याप्त है। कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *