चित्रकला प्रतियोगिता में शीतल रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। राज्य स्थापना दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज कलालघाटी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता में शीतल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस पर राकइंका कलालघाटी में छात्राओं ने अनेक रंगारंग व मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की । इस दौरान चित्रकला में शीतल ने प्रथम, तितिक्षा ने द्वितीय व खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन में रीना, मुस्कान, ऋषिता ने क्रमश: प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में श्रेया ने प्रथम, भावना द्वितीय, सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शालिनी,शीतल, दिव्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के उपरांत प्रधानाचार्या ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर हिमानी बहुगुणा, उषा रावत, किरन नांरग,शिवेत्र्री ंसह, विनीता जोशी, पी रावत, सावित्री रावत, अर्चना कंडवाल, हेमलता बडोला, सुचिता बिष्ट, भावना पांडे, वीना शर्मा, सुमनलता, ऋतु थपलियाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *