देहरादून जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल में लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद

Spread the love

देहरादून(। उत्तराखंड में तीन दिनों से जिला अदालतों को बम की धमकी मिल रही है। बुधवार को देहरादून जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया। जज को भेजे गए मेल में कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद की बात भी लिखी गई। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में भी इसी तरह की धमकी दी गई। अज्ञात ने इस बार राजधानी देहरादून स्थित जिला अदालत परिसर में विस्फोटक लगाने संबंधित मेल अदालत के आधिकारिक ईमेल पर भेजा है। इसके बाद पूरे परिसर को सील कर लगातार तलाशी ली जा रही है। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है। आज सुबह मिला धमकी वाला ई-मेल: आज सुबह जिला न्यायालय कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी न्यायाधीश और अधिवक्ताओं को कोर्ट से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। परिसर खाली करा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार जिससे ई मेल से आया है, इसके पीछे शुरुआती जांच में पाकिस्तानी संगठन के होने की आंशका है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला है। पुलिस टीम यहां जांच में जुटी है।
तीन दिन में आठ अदालतों को उड़ाने की धमकी: इससे पहले उत्तराखंड में मंगलवार को छह जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया था। इनमें नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और हरिद्वार शामिल हैं। इससे पहले सोमवार को भी नैनीताल और उत्तरकाशी के जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था। नैनीताल जिला कोर्ट को दोबारा धमकी भरा ई-मेल मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *