पलायन, ठेका प्रथा, बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी के जिला सम्मेलन में पलायन, ठेका प्रथा, बढ़ती बेरोजगारी पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही पार्टी ने आगे के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की।
जिला पंचायत सभागार में कामरेड़ देवानंद नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में कामरेड महेंद्र जखमोला बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह रावत को फिर से पार्टी का जिला मंत्री चुना गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी बढ़ने से युवा लगातार पलायन करने को मजबूर हैं। इस दिशा में राज्य सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कामरेड देवानंद नौटियाल ने कहा कि आज सरकारों की नीतियां ठीक न होने से आम जनता परेशान हैं। सरकार ठेका प्रथा के माध्यम से योजनाओं को संचालित करने पर तुली है। बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की सरकार के पास कोई नीति नहीं है। पर्यवेक्षक कामरेड महेंद्र जखमोला ने आगामी संघर्षों की जानकारी विस्तार से सम्मेलन में रखी। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों में पार्टी सदस्यता, किसान सभा की सदस्यता, ट्रेड यूनियनों की सदस्यता बढ़ाने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर मंजू उनियाल, ऐश्वर्या जुयाल, महावीर सिंह रावत, रोशनी बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *