आशा वर्कर्स के साथ धरने पर बैठे पालिकाध्यक्ष

Spread the love

काशीपुर। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहीं आशा वर्कर्स को पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह ने समर्थन दिया है। उन्होंने आशा वर्कर्स के आंदोलन को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते 18 दिनों से उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के निर्देश पर आशा वर्कर्स कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन कर रही हैं। इसी के चलते उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप की अगुवाई में आशा वर्कर्स स्वास्थ्य केंद्र में एकत्र हुई। यहां आशा वर्कर्स ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाजपुर नगर पालिका के अध्यक्ष और गुरजीत सिंह ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन कर रही आशा वर्कर्स को अपना समर्थन दिया। गुरजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार तानाशाह रवैया अपना रही है। इस मौके पर रेखा यादव, अनीता बेलवाल, सुमन सैनी, आशा देवी, ज्योति, विमलेश यादव, बबीता, लखविंदर कौर, शमीम जहां, मीरा देवी, कमला, रश्मि दिवाकर, गुरविंदर कौर, सुरेंद्र कौर आदि अनेकों आशायें मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *