खंडर में तब्दील हो रहा अंथवाल गांव का पंचायत भवन

Spread the love

नई टिहरी। भिलंगना ब्लक ग्राम पंचायत अंथवाल गांव का पंचायत भवन जर्जर स्थिति में। भवन की जीर्ण-शीर्ण अवस्था के चलते ग्रामीण ग्राम पंचायत की बैठकें खुले में करने को मजबूर हैं। भवन की जर्जर हालत पर ग्रामीणों में पंचायतीराज विभाग के प्रति रोष बना हुआ है। घनसाली के अंथवाल गांव के नए पंचायत भवन को बीते चाल सालों से स्वीति नहीं मिल पाई है। ग्राम प्रधान रेखा देवी ने बताया कि, वर्ष 2020 में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पंचायत भवन के लिए प्रस्ताव दिया था। जिस पर उन्हें एक माह के अंदर भवन की स्वीति का आश्वाशन दिया गया, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी स्वीति नही मिल पाई। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन उस पर भी कोई कार्यवाही नही हो पाई। ग्रामीण प्रेमदत्त अंथवाल का कहना है कि, सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने का दावा करती है लेकिन हालात ये है कि गांव में वर्षों से पंचायत भवन खंडहर बना हुआ है। जिस कारण पंचायत की बैठकों के साथ ही मतदान के लिए कोई नियत स्थान उपलब्ध नहीं है। तथा ग्राम सभा की बैठकें बारिस व धूप में भी खुले में करनी पड़ती है। उन्होंने शीघ्र पंचायत भवन निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *