पंचायत चुनाव : दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार हुआ तेज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। इसको लेकर संबंधित क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं। प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान को और तेज करते हुए घर-ार दस्तक दे रहे हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिशों में जुटे हैं।
कोट ब्लॉक के धौलकंडी जिला पंचायत सीट से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी रचना बुटोला ने अपने समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए जनसंपर्क किया और कही स्थानों पर जनसभाएं भी। इस दौरान जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सुषमा रावत ने प्रत्याक्षी को जीतने के लिए जनता से वोट देने की अपील की। दूसरे चरण में जनपद के पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, दुगड्डा, जयहरीखाल, द्वारीखाल और यमकेश्वर ब्लॉक में मतदान होगा। इन ब्लॉकों में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गरमा चुका है। प्रत्याशी सुबह से लेकर देर शाम तक गांव-गांव जाकर लोगों से समर्थन की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *