पंचायत चुनाव : दोपहर दो बजे 48.5 फीसदी हुआ मतदान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत दूसरे चरण में शामिल जनपद के सभी सात विकासखण्डों के मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। जनपद पौड़ी में सुबह 2 बजे तक 48.5 फीसदी हुआ है मतदान। जिले में पंचायत चुनाव में 1166 ग्राम पंचायतों में 4 लाख 36 हजार 900 मतदाता शामिल है। यहां ग्राम प्रधान के 1166 व ग्राम पंचायत सदस्य के 8188 पद हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 370 व जिला पंचायत सदस्य के 38 पद सृजित हैं।
पौड़ी जिले के सात ब्लॉकों में सोमवार को गांव की सरकार बनाने के लिए मतदान हुआ। सोमवार को पौड़ी जिले के कोट, कल्जीखाल, पौड़ी, जयहरीखाल, द्वारीखाल, यमकेश्वर और दुगड्डा ब्लॉकों में मतदान हुआ। जनपद पौड़ी के सात विकासखंडों में 633 पदों पर 1843 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो रहा है। जिले के 7 ब्लाकों में कुल 1 लाख 95 हजार 681 मतदाता कर रहे हैं मतदान। जनपद पौड़ी में सुबह 2 बजे तक 48.5 फीसदी हुआ है मतदान। विकासखंड यमकेश्वर में दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में तेजी आई और यहां सबसे ज्यादा 53.5 प्रतिशत मतदान रहा। विकासखंड जयहरीखाल में मतदान की रफ्तार धीमी होने पर सबसे कम 41.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान को लेकर सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लगने लगीं। दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। युवाओं से लेकर बुजुर्ग और दिव्यांग भी पूरे जोश के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर भारीदारी निभाई।

विकासखण्डवार मतदान प्रतिशत सूचना (प्रात: 08-02 बजे तक)
ब्लॉक का नाम मतदान प्रतिशत
पौड़ी 49.8
कोट 47.6
कल्जीखाल 48.0
द्वारीखाल 45.8
दुगड्डा 51.8
यमकेश्वर 53.5
जयहरीखाल 41.3
कुल मतदान 48.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *