पंचायत प्रतिनिधि अपनाने लगे सर्तकता, करा रहे सैनिटाइजेशन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
कोरोना महामारी को देखते हुए अब पंचायत जनप्रतिनिधि भी सर्तकता अपनाने लग गए हैं। जिले के यमकेश्वर ब्लाक में पटना ग्राम पंचायत की महिला प्रधान ने गांव में सैनिटाइजेशन कार्य शुरु कर दिया है। विकास खंड एकेश्वर के प्रमुख भी क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कार्य करा रहे हैं। वहीं डीएम पौड़ी के निर्देश पर पाबौ ब्लाक के सिंवाल गांव में सैनिटाजेशन किया गया।
जनपद पौड़ी में भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र भी धीरें-धीरें संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में अब पंचायत जन प्रतिनिधि भी गांवों में सुरक्षा के उपाय अपनाना
शुरु कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी पौड़ी एमएम खान ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में संक्रमण के नियंत्रण को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर सैनिटाइजेशन सहित अन्य कार्य शुरु हो गए हैं। उन्होंने बताया कि यमकेश्वर ब्लाक की ग्राम पंचायत पटना की प्रधान प्रियंका देवी ने स्वयं के स्तर पर सैनिटाइजेशन कार्य शुरु कर लिया है। उनका यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विकास खंड एकेश्वर के प्रमुख नीरज पांथरी ने नौगांव
बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कार्य करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि डीएम पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर पाबौ ब्लाक के सिवाल गांव में विभाग की ओर से सैनिटाजेशन कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *