पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में हुई धर्म ध्वजा स्थापित

Spread the love

हरिद्वार। 2021 कुंभ मेले को लेकर इन दिनों अखाड़ों में धार्मिक गतिविधियां चल रही हैं। आज श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में धर्म ध्वजा स्थापित की गई। सबसे पहले धर्म ध्वजा की विधि-विधान और मंत्रोच्चारण से पूजा की गई। उसके बाद बैंड-बाजे के साथ हर्षोल्लास और धार्मिक माहौल में धर्म ध्वजा को स्थापित किया गया। धर्म ध्वजा की पूजा में मेला अधिकारी दीपक रावत सह पत्नी शामिल हुए। इस दौरान अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी महाराज, मेला आइजी संजय गुंज्याल, एसएसपी सैंथिल अबुदई, जिलाधिकारी सी रविशंकर, मेला एसएसपी जन्मेजय खंडूरी सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, पुलिस के अधिकारी और मेला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। खाद्यान्न के लिए डिमांड कर रहे अखाड़े: कुंभ मेले में साधुसंतों के आगमन के साथ ही अखाड़ों ने खाद्यान्न की डिमांड भी शुरू कर दी है। आपूर्ति विभाग कार्यालय पर रोजाना अखाड़े के साधु संत दस्तक दे रहे है। हालांकि किसी भी अखाड़े ने अपनी डिमांड को लेकर लिखित पत्र विभाग को नहीं सौंपा है। माना जा रहा है कि अगले माह से अखाड़ों में खाद्यान्न की पहली खेप पहुंचा दी जाएगी। मार्च में कई अखाड़ों की पेशवाइयां निकलनी है। रमता पंचों का भी कुंभनगरी में आगमन हो चुका है। छावनियां सजने लग गई है। लिहाजा खाद्यान्न की जरूरत महसूस होने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *