जाखनी में पंचकर्मा सेंटर का शुभारंभ हुआ

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर के जाखनी के समीप पंचकर्मा केंद्र का शुभारंभ हुआ। रविवार को जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत ने दीप जलाकर केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में पंचकर्म का महत्वपूर्ण स्थान है। आयुर्वेदिक पंचकर्मा पद्घति से कई बीमारियों का उपचार संभव है। केंद्र खुलने से सीमांत जनपद के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। केंद्र संचालिका ड़ श्वेता आर्या ने बताया कि शिरोधरा, नश्य, लीच थैरेपी, अभ्यंग स्वेदन समेत अन्य पंचकर्म पद्घतियों से मरीजों का उपचार किया जाएगा। यहां जिला अस्पताल के पीएमएस ड. जेएस नबियाल, ड़ दीपक गैडा, रेखा आर्या, ड़ाषव आर्या, डीपीआरओ हरीश आर्या, सुरेंद्र आर्या, महेश बराल, योगेश चंद, शेखर भट्ट, लक्ष्मी भट्ट, राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *