पंडर गांव बनेगी आदर्श ग्राम पंचायत : सीडीओ त्रिपाठी

Spread the love

नई टिहरी : जनपद के ब्लाक प्रतापनगर की पट्टी उपली रमोली के ग्राम पंचायत पंडर गांव में प्रमुख प्रदीप चंद रमोला की अध्यक्षता में विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सीडीओ डा. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि पंडर गांव में एक आदर्श ग्राम सभा की तर्ज पर विकास कार्य किये जायेंगे। सीडीओ ने पंडरगांव के भैरव देवता मंदिर के दर्शन कर मंदिर परिसर के आसपास मनरेगा के तहत हुए वनीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया।
गुरुवार को पंडरगांव में आयोजित विकास गोष्ठी में सीडीओ त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं गांव की कृषि योग्य भूमि की मेड पर फलदार पौधों का रोपण का स्वरोजगार के कामों को आगे बढ़ायें। जिसके लिए महिलाओं को सभी संसाधन मनरेगा के तहत उपलब्ध कराये जायेंगे। गोष्ठी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिह पंवार ने सीडीओ को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर सीडीओ ने पंडरगांव मे बारात घर का निर्माण करवाने, पंचायत भवन से भैरव देवता मंदिर तक सीसी मार्ग का निर्माण कार्य, घेरबाढ़, रैका से मां दिन्याली देवी मंदिर तक के मार्ग का समतलीकरण करवाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। रैका से सदडगांव स्वीकृत मोटर मार्ग का जियोलाजिकल सर्वे जल्द करवाने को कहा। इस अवसर पर डीडीओ मोहम्मद असलम, खंड विकास अधिकारी नंद किशोर नौटियाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष लोकपाल कंडियाल, डा बिजेंद्र असवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य आरती देवी, पिंकी देवी, धनपाल पंवार, कीर्ति पंवार, रतन सिह पंवार, भगवान सिह पंवार, कृषि अधिकारी मनोज कुमार, अवर अभियंता भगवान सिह पंवार आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *